14 अप्रैल 2019 - 13:33
कनाडा में इस्लाम विरोधी कट्टरपंथी सशस्त्र गुट, हमलों की बना रहा है योजना! कहा कनाडा हो जाएगा इस्लामी देश!

कनाडा में एक रिपोर्ट में पहली बार यह बताया गया है कि इस देश में एक एसे हथियारबंद गुट को पकड़ा गया है जो देश को मुसलमानों से सुरक्षित रखने की बात कर रहा था।

 वाइस डाट काम के अनुसार स्वंय को तीन फीसद कहने वाला यह चरमपंथी गुट, हम युद्ध में एक दूसरे के भाई हैं और हम युद्ध की हालत में हैं जैसे नारे लगाता था।

 राबर्ट वेलिंग नामक गुट के प्रमुख ने बताया है कि सरकार उन्हें स्थानीय आतंकवादी समझती है। राबर्ट वेलिंग का कहना है कि जब समय आएगा तो हम बल प्रयोग भी करेंगे।

राबर्ट वेलिंग का कहना है कि हमें इस्लाम और मुसलमान पसंद नहीं हैं और यदि शरणार्थी इसी प्रकार से आते रहे तो कनाडा पर इस्लाम का अधिकार हो जाएगा।

राबर्ट वेलिंग ने बताया है कि उसका संगठन, कनाडा में 16 मस्जिदों पर गहरी नज़र रखे है।

उल्लेखनीय है कि इस गुट का नाम इसी से मिलते जुलते अमरीकी संगठन के नाम की भांति है जिसका गठन सन 2008 में बाराक ओबामा के राष्ट्रपति बनने के बाद किया गया था।

संगठन का नाम " 3 प्रतिशत " इस लिए रखा गया है क्योंकि कहा जाता है कि अमरीका की 3 प्रतिशत जनता ने ब्रिटेन के खिलाफ संघर्ष किया और अमरीका को स्वाधीनता दिलायी।

कनाडा में इस संगठन का गठन सन 2015 में जस्टिन ट्रूडो के चयन के बाद हुआ। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस संगठन के लगभग 1600 सदस्य हैं और कई सदस्यों को सैन्य ट्रेनिंग लेते हुए दिखाया गया है।

कनाडा में इस्लामी संगठनों ने इस संगठन का नाम आतंकवादी संगठनों की सूचि में शामिल करने की मांग की है।